फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग जायज, सरकार बंद करे ज्यादती : रामफल देशवाल

Wed, 06 Mar 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसान आंदोलन के समर्थन में जिले के जनसंगठनों का एनएच-152 डी के समीप अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर किसानों के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने किसानों की मांग जायज बताते हुए इसे अविलंब पूरा करने की मांग की। बुधवार को नगर पार्षदों ने भी धरने का समर्थन दिया। पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व पार्षद विरेंद्र पप्पू व पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने किया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता सर्वजातीय श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र सिंह बेरला, सर्वजातीय फौगाट खाप-19 के सचिव सुरेश फौगाट, सांगवान खाप के प्रवक्ता रणधीर सिंह घिकाड़ा, किसान नेता रणधीर कुंगड़ व सुरेश, चिड़िया खाप से ईश्वर दातोली, कर्मचारी संगठन से राजकुमार घिकाड़ा ने संयुक्त रूप से की। किसान नेता रामफल देशवाल ने कहा कि एमएसपी की गारंटी कानून लागू करने की मांग जायज है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों पर ज्यादती कर रही है।

कृष्ण फौगाट ने कहा कि देश में किसानों का ही नहीं बल्कि सभी वर्गों को शोषण हो रहा है। देश में निरंकुश शासन चल रहा है। इस मौके पर राजा चिड़िया, सुरेंद्र शर्मा, सुशील, प्रदीप डाला,डाॅ. चंदन, पप्पल पहलवान, धर्मवीर मंदोली, ओमप्रकाश समसपुर, सीताराम फौगाट, जीवन डोहका व लीलू ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें