फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर मिले 36 पक्के निर्माण, कार्रवाई तय

Tue, 10 Oct 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पीडब्ल्यूडी को अपनी जमीन पर 36 पक्के निर्माण मिले हैं। विभाग ने पक्के निर्माण करने वालों को नोटिस भी जारी किए हैं। नोटिस में स्वयं कब्जा हटाने की बात कही गई है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस बार कार्रवाई यही तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नोटिस को गंभीरता से न लेने की चूक पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
प्रशासन की ओर से दबंग तरीके से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान ने आमजन को मुरीद बना दिया है। पहली भी इतने बड़े स्तर पर अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई है। मुहिम के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अपनी सड़कें मापी तो 36 जगहों पर पक्के निर्माण मिले। इसके अलावा 700 से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़े गए जबकि टिन शेड भी हटाई गईं। अधिकारियों का कहना है कि इस बार कार्रवाई नोटिस तक सीमित न समझें। जल्द ही नोटिस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो विभाग की ओर से अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस बार कार्रवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की पैमाइश भी की। इसके अनुसार परशुराम चौक के पास 88 फुट जगह, पशु अस्पताल के समीप 55 फुट जगह और उससे आगे 44 फुट जगह होने की बात सामने आई। उसी के अनुसार जगह पर कब्जा लेने के लिए नोटिस देने की कार्रवाई की गई है।


पहले हटाए थे चबूतरे और टिन शेड
दुकानों के आगे 15 फुट तक बने चबूतरों और टिन शेड को तो अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने हटा दिया था, लेकिन पक्के निर्माण छोड़ दिए थे। इस पर लोगों में चर्चा थी कि इन पर कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद डीसी स्वयं सड़कों पर उतरीं तो उनसे भी लोगों ने एक समान कार्रवाई की मांग की और उन्होंने एक समान कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इसके बाद से ही लोगों की पक्के निर्माण पर होनी वाली कार्रवाई पर नजर है।


8 से 15 फुट तक दबा रखी है जगह
लंबे समय से दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। अब डीसी मनदीप कौर ने अतिक्रमण हटाने का बीड़ा उठाया तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मैदान में उतरना पड़ा। जब अतिक्रमण पर पंजा चला तो 8 से 15 फुट तक विभाग की जमीन लोगों द्वारा दबाने की बात सामने आई।


लोग आगे आकर प्रशासन से करने लगे अतिक्रमण हटवाने की मांग
दरअसल, डीसी मनदीप कौर ने स्वयं अतिक्रमण हटाओ अभियान की अगुवाई की और पल-पल का अपडेट लिया। खास बात ये रही कि इस मसले पर किसी राजनेता का हस्तक्षेप काम नहीं आया और प्रशासन ने शहर को सुंदर बनाने के लिए ताबड़तोड़ मुहिम चलाई। इसका फायदा ये हुआ कि अब लोग स्वयं आगे आकर अपने क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग प्रशासन से करने लगे हैं।
विज्ञापन




सड़क पर पक्के निर्माण करने वाले 36 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस में दिया गया समय पूरा होते ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो जगह अतिक्रमण मुक्त हुई है, उसे पक्का करवाने की कवायद शुरू करवा दी गई है।
कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें