फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने दिए जेई और एसडीओ को चार्जशीट करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सोमवार को दादरी में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई और एसडीओ को चार्जशीट किया है। उन पर जलघर की चाहरदीवारी निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में लांबा निवासी एक ग्रामीण ने शिकायत की थी। वहीं, एक्सईएन को दीवार निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को दुरुस्त करवाने के लिए ग्रीन बेल्ट का निर्माण करवाने का भी आदेश दिया है। बैठक में कृषि मंत्री ने कुल 18 परिवाद सुने, जिनमें से 13 परिवाद एजेंडे में शामिल थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सोमवार दोपहर करीब दो बजे लघु सचिवालय सभागार में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे। लांबा निवासी महेंद्र सिंह ने भी बैठक में जलघर की चाहरदीवारी निर्माण में बरती गई लापरवाही को लेकर परिवाद रखा। फरियादी ने कहा कि जल घर की चाहरदीवारी निर्माण के लिए पंचायत ने जो किला नंबर दिया था, उससे करीब 40 फुट जगह छोड़कर चाहरदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया गया। फरियादी ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट की ओर से भी एक याचिका की सुनवाई करते हुए जगह न छोड़ने का आदेश दिया हुआ है। फरियादी ने पैमाईश अनुसार चाहरदीवारी निर्माण करवाने की गुहार लगाई। इस पर एक्सईएन संजीव त्यागी ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में जेई और एसडीओ से स्पष्टीकरण मांगा हुआ है। एक्सईएन का तर्क सुनकर कृषि मंत्री ने उन्हें बीच में रोकते हुए जेई और एसडीओ को चार्जशीट करने का आदेश दिया। वहीं, एक्सईएन ने बताया कि जो जगह छोड़ी गई उस पर ग्रीन बेल्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
- किसान आंदोलन के दौरान हुए भाजपा नेताओं के विरोध पर झलका दर्द
कष्ट निवारण समिति की बैठक में शहर निवासी एक व्यक्ति ने सीवर की समस्या रखी। फरियादी को बीच में टोकते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को एक साल तक शहरों और गांवों में नहीं घुसने दिया गया, उस दौरान जनता ने कभी इस फैसले के विरोध में आवाज नहीं उठाई। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि आंदोलन की आड़ में चार-पांच लोगों ने ही पूरा शहर हाईजैक कर लिया।
विज्ञापन

--------
वर्जन::
बैठक में मैंने 13 परिवादों के अलावा कुछ अन्य परिवाद भी सुने हैं। लांबा जलघर चाहरदीवारी का मामला पिछली बैठक में भी मेरे संज्ञान में आया था और मैंने इस मामले को अगली बैठक के एजेंडे में शामिल करवाया था। आज मैंने एक्सईएन को जेई और एसडीओ को चार्जशीट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

- जेपी दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें