फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इग्नू ने दाखिले पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ाई

Thu, 20 Aug 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए दाखिले तथा पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह अवसर विश्वविद्यालय के ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
इसी प्रकार, इग्नू में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थी जुलाई 2026 सत्र के लिए अपना पुन: पंजीकरण निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। डॉ. धर्म पाल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना आवेदन एवं निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश/पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

इग्नू की ओर से दी गई यह अतिरिक्त अवधि उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय-सीमा में आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विद्यार्थी प्रवेश से पूर्व संबंधित कार्यक्रम की पात्रता, शुल्क एवं अन्य आवश्यक निर्देशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। दाखिले एवं अन्य विवरण के लिए विद्यार्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें