फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पंवार और राणा ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा न कर किसानों की अनदेखी की : रणसिंह मान

Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रणसिंह मान।
विज्ञापन
बाढड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार और श्याम सिंह राणा के हालिया दौरे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री पंवार महज पर्यटन के लिए आए थे। अगर वे अवैध खनन को लेकर गंभीर होते तो पिचोपा कलां और रामलवास में कई महीने तक धरना देने वाले ग्रामीणों से मिलते। मंत्री पंवार का जल्दबाजी में अवैध खनन को क्लीन चिट देना बड़े खेल का इशारा है।
विज्ञापन


रणसिंह मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा का दादरी दौरा औपचारिकता पूर्ण रहा। उन्होंने वास्तविकता जानने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार के राजस्व में विशेष योगदान देने वाले दादरी जिले का जमकर शोषण किया जा रहा है। क्षेत्र में ओवरलोडिंग और अवैध खनन का मुद्दा कई बार विधानसभा में गूंज चुका है जबकि स्थिति अब भी जस की तस है।
मान ने कहा कि इलाके के किसान संकट के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से फसल को क्षति हुई है। मंत्री पंवार और श्याम सिंह राणा का दायित्व बनता था कि वे किसानों के जख्मों पर मरहम लगाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें