फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में लावारिस पशु छोड़ने पर लगेगा 51,000 रुपये जुर्माना

Wed, 08 Jan 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे में मौअजिज ग्रामीणों ने लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैठक आयोजित की। इन पशुओं को जुई गोशाला में छोड़ने व भविष्य में गांव में किसी तरह के लावारिस पशु छोड़ने पर 51,000 रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

बाढड़ा में समाजसेवी बलवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कस्बे में घूम रहीं गायों व अन्य लावारिस पशुओं को एकत्रित कर जुई गोशाला में छोड़ने का फैसला लिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुंदरपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी, नवीन श्योराण, प्रवीण कुमार, बजरंग सिंटी ने बैठक में विचार रखे।
प्रधान सुंदरलाल ने कहा कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं की भरमार है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभी पशुओं को एकत्रित कर जुई गोशाला में भेजा जाएगा। उसके साथ चारा का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि अब गांव में किसी व्यक्ति ने अपने पशुओं को लावारिस छोड़ा तो ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे। फैसले का पालन न करने पर सामाजिक दंड व 51,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसान को पहले ही बार-बार प्रकृति की मार से जूझना पड़ा है। किसान अपनी फसल का बीमा इसलिए करवाता है कि बुरे दौर में उनको सरकार व कंपनी की मदद मिलेगी। अब इतने बड़े नुकसान के बाद भी किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें