फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: होली मिलन क्रिकेट मैच 17 को

Tue, 12 Mar 2024 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। होली मिलन क्रिकेट मैच को लेकर पूर्व रणजी खिलाड़ी राजदीप फौगाट की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ी राजपाल सिंह उर्फ टाली की स्मृति में 17 मार्च को दादरी क्रिकेट क्लब व प्रभात क्रिकेट क्लब की टीमों के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व रणजी खिलाड़ी राजदीप फौगाट ने कहा कि दिवंगत राजपाल सिंह उर्फ टाली बेहतरीन क्रिकेटर तो थे ही साथ में अन्य खेलों से भी अपने जीवन में लगातार जुड़े रहे थे। अपने जीवन में उन्होंने हरियाणा- 19, पटोदी ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन खेल के जरिए किया था। वे जिला खो खो एसोसिएशन के चेयरमैन भी रहे थे। राजदीप फौगाट ने बताया कि मैच नगर के चिड़िया- घसौला रोड पर नवनिर्मित कोर्ट परिसर के पीछे स्थित द विजन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। बैठक में पार्षद मनोज, पवन शर्मा, राकेश भारद्वाज, राजेश वर्मा, चुन्नीलाल, संजीव जैन, राजेश खन्ना, महेंद्र यादव, रमेश, लक्ष्मीनारायण, विनोद, महेंद्र फौगाट, डिंपल, रिंषी, रमेश फौगाट, विश्वजीत, रविंद्र मौजूद रहे।

ढाणी फौगाट में कुश्ती दंगल 18 को
चरखी दादरी। ग्राम पंचायत ढाणी फौगाट व टिकान कला के सहयोग से 18 मार्च को गांव ढाणी फौगाट में बाबा जोतनाथ कुश्ती दंगल आयोजित होगा। इस दौरान धार्मिक मेला व भंडारा कार्यक्रम भी होगा। कुश्ती दंगल का समय सुबह 10ः15 से दोपहर 03ः15 बजे तक रहेगा। समाजसेवी बलराज फौगाट ने बताया कि कुश्ती दंगल में प्रथम विजेता पहलवान को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। दूसरा इनाम 51,000 रुपये व तीसरा पुरस्कार 31,000 रहेगा। चौथा पुरस्कार 21,000 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें