फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एचकेआरएन कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 24 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 नौकरी से हटाने के विरोध में धरना देते एचकेआरएन कर्मचारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सिंचाई विभाग सिविल व मैकेनिकल यूनियन से हटाए गए एचकेआरएन कर्मचारियों का कार्यकारी अभियंता कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सिंचाई शाखा मैकेनिकल दादरी के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर ने की जबकि संचालन अशोक ने किया। किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़, जिला सचिव नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह मोठसरा, ओमप्रकाश नंबरदार, मास्टर ताराचंद चरखी व फतेह सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर एचकेआरएन कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

रणधीर कुंगड़ ने कहा कि भाजपा तानाशाह सरकार है। सरकार ने जहां किसानों के साथ विश्वासघात करने का काम किया तो वहीं अब कर्मचारियों के साथ भी ऐसा ही कर रही है। यह सरकार कभी भी किसान व कमेरे वर्ग की हितैषी नहीं रही है। इसने पूंजीपतियों का भला किया है।
मैकेनिकल शाखा प्रधान दीपक धवन ने कहा कि एचकेआरएन कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन मात्र दादरी में ही नहीं, बल्कि, पूरे प्रदेश में चल रहा है। प्रत्येक कर्मचारी यूनियन कर्मचारियों के साथ खड़ी है। कर्मचारी सरकार की किसी भी दमनकारी नीति से नहीं दबेंगे।
विज्ञापन

धरनास्थल पर प्रदीप, संजय बरसाना, पवन बरसाना, दिनेश कौशिक, शेखर, देवेंद्र चरखी, राजेश बिलावल, वेदप्रकाश, नरेश, संदीप, मदन, कपिल सांगवान, सुरेंद्र सिंह व रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें