सीने में दर्द उठने के बाद बिगोवा निवासी एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक लीलाराम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया और उनके बेट रिंकू ने मुखाग्नि दी।
जानकारी अनुसार बिगोवा निवासी लीलाराम हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल थे और उनकी तैनाती झज्जर जिले के साल्हावास थाने में थी। वीरवार शाम को वो अपने घर आए हुए थे और इसी दौरान उनके सीने में दर्द उठ गया। परिजन उपचार के लिए उन्हें दादरी सिविल अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मृतक पुलिस जवान की बिगोवा में अंत्येष्टि की गई। पुलिस कर्मचारियों ने हवाई फायर कर मृतक जवान को श्रद्घांजलि दी।