शहीद मनोज गांव समसपुर के निवासी हैं। वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती पंजाब के कपूरथला में थी और वहीं पर अपनी सेवा देते समय गोली लगने से शहीद हो गए।
चरखी-दादरी के समसपुर गांव के 34 साल के मनोज फोगाट पंजाब में शहीद हो गए। मनोज भारतीय सेना में कपुरथला में ग्रनेडियर मैकेनिक के पद पर तैनात थे। उनके बलिदान की खबर से समसपुर गांव और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
मनोज फोगाट का परिवार पहले भी दुखों से गुजर चुका है। करीब सात साल पहले उनके पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी शहादत की खबर सुनकर गांव के लोग उनके घर पर एकत्र हो रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनकी अंतिम यात्रा और सैन्य सम्मान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बता दें कि शहीद मनोज गांव समसपुर के निवासी हैं। वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती पंजाब के कपूरथला में थी और वहीं पर अपनी सेवा देते समय गोली लगने से शहीद हो गए। मनोज ने जिला के गांव कान्हड़ा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई पूरी की थी और फिर उनकी मेहनत के बलबूते सेना में चयन हो गया। अब कपूरथला ग्रेनेडियर मैकेनिक पद पर तैनात था। जहां गोली लगने से उसके शहीद होने की सूचना मिली है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर कपूरथला आर्मी अस्पताल में है।