फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 9 एमएम पिस्टल का ट्रिगर दबाने पर झटका लगने से हिला पंकज का हाथ, माथे को छूते हुए निकली गोली, जमीन पर गिर पड़ा धड़ाम

Thu, 15 May 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 39
विज्ञापन

खुद की कनपटी पर पिस्टल रखे पंकज। संवाद
- चरखी दादरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को फिल्मी दृश्य की तरह हत्यारोपी पंकज और पुलिस के बीच चला धर-पकड़ का खेल, जमीन पर गिरने पर मरा समझकर पास पहुंचे पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आरोपी का सरेआम पिस्तौल लहराना और पुलिस का मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी करना, यह दृश्य अक्सर फिल्मों में देखा गया है। बुधवार की दोपहर को ऐसा ही दृश्य शहर के रेलवे स्टेशन से करीब 50 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास देखने के लिए मिला। हालांकि, इसका अंत भी फिल्मों की तरह ही बदमाश को पकड़ने से हुआ।
विज्ञापन

फर्रुखनगर में हलवाई हत्याकांड के आरोपी पंकज के पास दो 9 एमएम की पिस्टल थी। करीब 40 मिनट तक पुलिस व उसके बीच चले धर-पकड़ के खेल में उसने तीन बार खुद को गोली मारने की कोशिश की। पहली दो बार गोली नहीं चल पाई। अंतिम बार ट्रिगर दबाते वक्त उसका हाथ हिल गया। इससे गोली माथे को छूते हुए गुजर गई। पंकज को लगा कि उसे गोली लग गई है। इससे वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा।
दूसरी ओर उस दौरान उसकी घेरेबंदी करने वाले खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे मृत समझा। तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए दौड़कर वे उसके पास पहुंचे। हालांकि, पंकज को जिंदा देखकर पुलिसकर्मी व प्रत्यक्षदर्शी भी दंग रह गए। बाकायदा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये सब दृश्य नजर आ रहे हैं।

- पानी पीकर सिर पर बांधा गमछा हटाया और चला दी गोली
दोनों हाथों में पिस्तौल लहराता बदमाश इधर से उधर टहलता रहा तो पुलिस भी घेराबंदी करके खड़ी रही। हत्यारोपी बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा गया। बदमाश के एक हाथ में बोतल थी तो दूसरे हाथ में पिस्तौल। उसने बोतल का ढक्कन खोलकर पानी पीया, फिर सिर पर बांधा गमछा हटाया। इसके बाद कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली चला दी। रेलवे ट्रैक पर जमा भीड़ भी इस मंजर को देखकर हैरान रह गई। गोली चलने के बाद जब बदमाश पंकज जमीन पर गिरा और पुलिस उसे उठाकर साथ लेकर गई तब लोगों ने राहत की सांस ली।

- पंकज की जान बचने की कहानी एसआई की जुबानी
मौका-ए-वारदात पर मौजूद एक एसआई ने बताया कि पंकज की जान बचना हैरानी भरी बात है। वह नशे में था। इसलिए 9 एमएम की पिस्टल का ट्रिगर दबाते समय हाथ हिल गया। इससे गोली उसके माथे में लगने के बजाय छूते हुए गुजर गई। एक बार तो लगा कि गोली लगने से उसकी मौत हो गई है, लेकिन, जब पास गए तो वह जिंदा मिला। सबसे पहले उसने पानी मांगा।
विज्ञापन


- रेवाड़ी थाने ले जाया गया आरोपी
इस मामले के बाद रेवाड़ी से एसएचओ चंदन सिंह दादरी जीआरपी चौकी पहुंचे। उन्होंने भी आरोपी पंकज से प्रारंभिक पूछताछ की। दोपहर बाद एसएचओ उसे अपने साथ रेवाड़ी जीआरपी थाने ले गए। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें