फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेडा सरकारी भवनों पर स्थापित करेगा सोलर पावर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरेडा ने सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए एक नई योजना आरंभ की है। इसके अंतर्गत दस किलोवॉट से 500 किलावॉट तक के बिजली आपूर्ति सिस्टम सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरेडा रेस्को स्कीम के तहत सोलर कंपनियों से अनुबंध कर बिजली संयंत्रों को सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित करेगी। इसके लिए जिले में सोलर पावर प्लांट लगवाने के लिए उपयुक्त भवनों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये पावर प्लांट बिजली वितरण निगम के ग्रिड कनेक्शन से जुड़े होंगे। इस योजना के अनुसार जिस भी सरकारी विभाग के भवन पर पावर प्लांट लगाया जाएगा, उससे प्लांट स्थापित करने का कोई खर्च नहीं लिया जाएगा। विभाग को केवल बिजली का बिल अदा करना है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सोलर संयंत्र लगने से विभाग को 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध रहेगी और जितनी यूनिट बिजली उपभोग की जाएगी, उसका ही विभाग को बिल जमा करवाना है। डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि सोलर पावर प्लांट की बिजली यूनिट की दर भी तीन रुपये पचास पैसे के आसपास रहेगी। इसकी वास्तविक दरें बाद में तय की जाएंगी।
- इन भवनों पर लगाए जाएंगे सोलर पावर प्लांट
एडीसी ने कहा कि दादरी जिला में भी किसान मॉडल स्कूल, अनाजमंडी का किसान भवन, लघु सचिवालय, विश्राम गृह, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, दादरी का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं मॉडल संस्कृति स्कूल आदि ऐसे भवन हैं, जिनकी छतों पर सोलर पॉवर प्लांट लगाए जा सकते हैं। ग्रिड कनेक्शन होने से जो बिजली उपभोग नहीं होगी, वह वापस ग्रिड में चली जाएगी। जिसका भुगतान व समायोजन बिजली वितरण निगम से कंपनी को किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें