हड़ताल को लेकर सीएमओ सुदर्शन को ज्ञापन सौंपते चिकित्सक ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अपनी तीन मांगों को लेकर सरकारी चिकित्सक आज हड़ताल पर रहेंगे जिसके चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। सोमवार को चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर आशीष मान की अगुवाई में सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार को ज्ञापन भी सौंपा।
डॉ. आशीष मान ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही सरकारी डॉक्टर्स की मांग प्रदेश सरकार ने अब तक पूरी नहीं की है और इसके चलते ही चिकित्सकों को हड़ताल करने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी सरकारी डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे और इसके चलते ओपीडी भी नहीं देखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विषय में उन्होंने सोमवार को चरखी दादरी सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर अवगत करवा दिया।