फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: जज की गाड़ी समेत दो के तोड़े शीशे, एक से चुराया स्टीरियो, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज 

Sun, 26 Jun 2022 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

24 जून की रात करीब दो बजे जज के नौकर ने गाड़ी के अलार्म की आवाज सुनी, जब वह बाहर गया तो कोई नहीं मिला। सुबह गाड़ी के शीशे टूटे मिले।  
विज्ञापन
चरखी दादरी में दो कारों के शीशे तोड़े। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में छपार निवासी एक व्यक्ति के मकान के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ने और एक से स्टीरियो चोरी करने का मामला सामने आया है। अहम बात यह है कि इनमें से एक गाड़ी जज की है। जज के नौकर की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ इस संबंध में धारा 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छपार निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वो जेएमआईसी मनजीत पाल के घर काम करता है। गत 24 जून की शाम घर के बाहर जेएमआईसी की गाड़ी समेत उसके दोस्त की क्रेटा खड़ी थी। रात करीब दो बजे गाड़ी के अलार्म की आवाज सुनाई दी। वह उठकर बाहर भी आया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
 
शिकायतकर्ता ने बताया कि सुबह जब उसने दोनों गाड़ी चेक की तो शीशे टूटे हुए मिले। बलवान ने बताया कि उसकी दोस्त की क्रेटा से स्टीरियो चोरी मिला। इसके तुरंत बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस टीम ने इस संबंध में केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें