फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने और करने वालों की पुलिस को दें जानकारी : अर्श वर्मा

Fri, 29 Nov 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस पब्लिक तालमेल समिति व कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप सदस्यों के साथ बैठक करते एसपी अर्श वर्मा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। एसपी अर्श वर्मा ने वीरवार को अपने कार्यालय में जिला पुलिस की ओर से गठित पुलिस पब्लिक तालमेल समिति व कम्यूनिटी लायजनिंग ग्रुप सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील करना और आमजन व पुलिस सहयोग को मजबूत करना रहा। उन्होंने नशा करने वालों और बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी कहा कि पुलिस पब्लिक तालमेल समिति से जनता और अधिकारियों के बीच फासले को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना जरूरी है। पुलिस तालमेल समिति न्याय और शांतिपूर्ण समाज के लिए जनता और पुलिस के बीच शांति व भाईचारा प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि तालमेल समिति में जिले के हर क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को शामिल किया गया है और जिला पुलिस के साथ आमजन से तालमेल बनाने के उद्देश्य से ये कमेटी बनाई गई हैं। वे आपराधिक मामलों, अवैध शराब बेचने वालों, सट्टा खाईवाले, नशा करने और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालो की सूचना संबंधित थाना प्रबंधक और डीएसपी को दे या फिर सीधे उनके फोन पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने रखीं यह समस्याएं
बैठक में समिति सदस्यों ने कहा कि मुख्यमार्गों पर सफेद पट्टी नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है जबकि हादसों का भी अंदेशा है। इसके अलावा लावारिस पशुओं की समस्या भी बनी है। इस पर एसपी ने संबंधित विभाग से पत्राचार कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

नशा के हॉट स्पॉट की करें पहचान
एसपी ने सभी सदस्यों से कहा कि अपने क्षेत्र के नशा करने वाले, नशा बेचने वाले व नशा करने हाॅट स्पाॅट की ज्यादा से ज्यादा जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवाए ताकि जिला को नशा मुक्त किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने पर पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें