फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में दूसरे दिन भी नहीं कटे गेट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 41
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने 23 सितंबर से बाजरा की सरकारी खरीद के आदेश जारी किए हुए हैं, लेकिन मंडियों में दूसरे दिन भी गेट पास नहीं कट पाए। मंडी में बाजरा फसल लेकर आए किसानों की मैनुअल एंट्री की गई।
अधिकारियों के अनुसार पहले दिन ई-खरीद पोर्टल पर डाटा ही शो नहीं हो रहा, इस कारण से गेट पास नहीं कट पाए। वहीं, दूसरे दिन पोर्टल पर डाटा तो शो हो गया लेकिन गेट पास नहीं बन पाए। इस कारण से मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ अब तक मंडी में अभी तक कुल 7834 क्विंटल बाजरा निजी व्यापारियों की तरफ से खरीदा गया। इसमें से बुधवार को 298 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है।
वर्जन
ई-खरीद पोर्टल शुरू हो गया है लेकिन अभी गेट पास काटने में कुछ तकनीकी खामियां है। वीरवार से सुचारु रूप से बाजरा खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
-विजय कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें