चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती जिला स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्देश पर जिला कल्याण विभाग से परामर्श कर 5 से 7 अक्तूबर तक महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। ब्यूरो