फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में फर्जीवाड़ा पकड़ा: दूसरे की जगह दसवीं की परीक्षा देने वाला युवक काबू, दोनों पर केस दर्ज

Fri, 20 Oct 2023 01:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में परीक्षा केंद्र अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर को दसवीं बोर्ड की परीक्षा थी। काठमंडी राजकीय कन्या स्कूल में भी परीक्षा के मद्देनजर दो केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र बी-1 के कमरा नंबर 9 में मालपोस निवासी एक छात्र की जगह रानीला निवासी एक युवक परीक्षा देने बैठ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में दसवीं बोर्ड परीक्षा में एक युवक के दूसरे की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। हालांकि दोनों का फर्जीवाड़ा बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्ते की पकड़ में आ गया और केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर दादरी सिटी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 419 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में परीक्षा केंद्र अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर को दसवीं बोर्ड की परीक्षा थी। काठमंडी राजकीय कन्या स्कूल में भी परीक्षा के मद्देनजर दो केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र बी-1 के कमरा नंबर 9 में मालपोस निवासी एक छात्र की जगह रानीला निवासी एक युवक परीक्षा देने बैठ गया। बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्ते ने उनका फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। बाद में इसकी शिकायत सिटी थाने में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें