फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: देखरेख के अभाव में चार यात्री प्रतीक्षालय उपेक्षित

Tue, 30 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ चुंगी के पास बदहाल स्थिति में बस क्यू शेल्टर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के सौंदर्यीकरण और यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद की ओर से करीब डेढ़ वर्ष पहले 50 लाख रुपये की लागत से लगाए गए चार यात्री प्रतीक्षालयों (बस क्यू शेल्टर) की समुचित देखभाल नहीं हो पा रही है। इस कारण उनकी दशा बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

रावलधी बाईपास के पास लगाए गए प्रतीक्षालय को उठाकर कॉलेज रोड पर लगवा दिया गया। ऐसे में प्रतीक्षालय पर बसों और अन्य वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से प्रतीक्षालय सुधारने की मांग की है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खड़े होकर बसों और अन्य वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने सितंबर 2024 में चार प्रतीक्षालय बनवाए थे। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार इन पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आई थी लेकिन करीब डेढ़ वर्ष में ही प्रतीक्षालयों की हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

हालात ऐसे बने हैं कि इनकी फिनिशिंग खत्म हो चुकी है और इन पर संबंधित क्षेत्र का नाम तक दिखाई नहीं दे रहा है। प्रतीक्षालयों की छतों से बारिश का पानी टपकता है। सफाई का भी अभाव रहता है। इससे यहां आकर वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यहां बनाए गए थे प्रतीक्षालय
परिवहन विभाग ने शहर में चार जगहों पर प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव नगर परिषद को भेजा था। इसके बाद नगर परिषद ने चंपापुरी, एपीजे कॉलेज के सामने, चिड़िया रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास, महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में प्रतीक्षालय बनवाए थे।
12.5 लाख की लागत आई थी प्रति बस क्यू शेल्टर पर
नगर परिषद की ओर से एक प्रतीक्षालय के निर्माण पर करीब 12.5 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इस लिहाज से चारों प्रतीक्षालयों के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आई थी। यहां यात्रियों को बैठने के लिए बेंच सुविधा भी मुहैया करवाई गई है।
यहां से हटाया गया प्रतीक्षालय
नगर परिषद और रोडवेज विभाग की सहमति से चंपापुरी और रावलधी चौक के पास प्रतीक्षालय बनवाया था लेकिन पिछले करीब दो महीने से यहां प्रतीक्षालय की जगह खाली पड़ी है। इससे यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रावलधी चौक से प्रतीक्षालय को हटा कर कॉलेज रोड पर रखवाया गया है। जल्द ही कर्मचारी भेज कर प्रतीक्षालय की सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू करवाया जाएगा। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें