फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गुरुग्राम-फरूखनगर-झज्जर से दादरी हाेकर लोहारू तक सड़क फोरलेन बनने की उम्मीद

Wed, 17 Jan 2024 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गुरुग्राम-फरूखनगर-झज्जर से दादरी हाेते हुए लोहारू तक सड़क के फोरलेन बनने की उम्मीद बढ़ गई है। इस विषय को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बताया कि लोहारू, बाढड़ा, दादरी सहित दक्षिणी हरियाणा के विभिन्न शहरों, गांवों से हर रोज काफी संख्या में लोग झज्जर, फरूखनगर होते हुए गुरुग्राम जाते हैं। वर्तमान में लोहारू से दादरी होते हुए झज्जर तक मौजूदा सड़क नेशनल हाईवे 334बी के तहत आती है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग करते हुए कहा कि झज्जर से फरूखनगर होते हुए गुरुग्राम तक सड़क को भी नेशनल हाईवे में शामिल कर लोहारू तक की सड़क को फोरलेन कॉरिडोर बनाया जाए। इससे दादरी, भिवानी सहित दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा और व्यापार में बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आश्वासन देते हुए कहा कि इस फोरलेन कॉरिडोर के लिए जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सर्वे में यह काॅरिडोर उपयुक्त बैठता है तो इसके निर्माण संबंधित आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

फोटो=42
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें