पुलिस गिरफ्त में फायरिंग के चारों आरोपी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रावलधी में चार दिन पहले हुई फायरिंग मामले में सीआईए ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के मांगावास निवासी योगेश, बलकरा निवासी नरेंद्र, चिड़िया निवासी मोहित और रावलधी निवासी राहुल के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात रावलधी निवासी जितेंद्र ने सदर थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गांव के अड्डे पर एक चाय की दुकान है और उसके बगल वाली दुकान उसने गाड़ी खड़ी करने के लिए किराये पर ली हुई है। जितेंद्र ने बताया था कि चाय की दुकान चलाने वाला एक शख्स उनके गैराज के सामने ट्रक खड़े करवा देता है, जिससे वो गाड़ी नहीं निकाल पाते। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो चुकी है। इसी मामले में शुक्रवार रात कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर दी। पेट में एक गोली लगने से उनके चाचा विनोद को लगी। गोली लगने से वह घायल हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में आर्म्स एक्ट समेत हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत कस दर्ज किया था। सीआईए ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया है।