फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में बुनियाद का सत्र शुरू, 48 विद्यार्थियों को तीन केंद्र आवंटित

Thu, 29 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला में मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौवीं का शैक्षणिक शुरू हो गया है। जिला के 150 विद्यार्थियों का सत्र 2025 -27 के लिए पंजीकरण किया गया था। अब तक इनमें से 48 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए मिशन बुनियाद कार्यक्रम चलाया गया है। हर साल विभाग द्वारा तीन चरणों में परीक्षा करवाकर होनहार विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इस साल भी विभाग ने 150 विद्यार्थियों का परीक्षा के माध्यम से चयन किया है। विभाग की ओर से नौवीं कक्षा का सत्र शुरू कर दिया है और हर दिन जिला के तीन केंद्रों पर कक्षाएं भी शुरू कर दी हैं।
जानिए किन केंद्रों पर कितने विद्यार्थियों के लिया दाखिला : शहर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाढड़ा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और बौंदकलां राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को खंड सत्रीय केंद्र बनाया गया है। इनमें से दादरी केंद्र पर 22, बाढ़रा केंद्र पर 20 और बौंदकलां केंद्र पर 6 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

अभी जारी रहेगी दाखिला प्रक्रिया : बता दें कि बुनियाद की दाखिला प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। शेष विद्यार्थी जल्द दाखिला लें ताकि उनका टीए व अन्य बजट राशि समय से आ सके और विद्यार्थी समय से अपना सिलेबस पूरा कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें