फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: खेत में जुआ खेलते पांच युवक गिरफ्तार, 5800 रुपये बरामद; पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश

Wed, 03 Jul 2024 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

हेड कांस्टेबल धर्मबीर ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए झोझूकलां बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव गुडाना में कुछ खेत में जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत उक्त जगह पर दबिश दी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव गुडाना में खेत में बने कमरे के सामने ताश खेल रहे पांच युवकों ने पुलिस ने दबिश देकर दबोचा है। उनके पास से पुलिस को कुल 5800 रुपये बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल धर्मबीर ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए झोझूकलां बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव गुडाना में कुछ खेत में जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत उक्त जगह पर दबिश दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच युवक पैसे दांव पर लगाकर ताश खेल रहे थे। इसके बाद टीम ने चारों ओर घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर काबू कर लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान गुडाना निवासी असविंद्र, बलजीत, योगेश, सुरेंद्र, शक्ति उर्फ सतीश के रूप में बताई। तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपी असविंद्र से 700, योगेश से 1300, बलजीत से 2 हजार, सुरेंद्र से 700 और शक्ति से 600 और पिंड में 500 रुपये रखे मिले। पुलिस ने मौके से रुपये व ताश अपने कब्जे में ले लिए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें