बौंदकलां। मिसरी निवासी एक व्यक्ति के मकान के बाहर देर रात फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मकान मालिक ने शिकायत दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मिसरी निवासी भूप सिंह ने बताया कि शनिवार रात को खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें फायरिंग की आवाज सुनाई दी। भूप सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर तीन फायर किए गए और जब तक वो बाहर निकले, फायरिंग करने वाले बदमाश फरार हो चुके थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बौंदकलां थाने से एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मिले खोल अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।