फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में राजीनामा न करने पर मृतक के घर के बाहर करवाए फायर, पुलिस ने 15 मिनट के अंदर दो दबोचे

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में फायरिंग के दोनों आरोपी और बरामद बाइक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
हत्या मामले में राजीनामा न करने पर घर के बाहर कराए फायर, पुलिस ने 15 मिनट के अंदर दो दबोचे
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड निवासी आरोपियों से बाइक भी हुई बरामद, कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया रिमांड पर
चरखी दादरी। एक साल पहले हुई हत्या में राजीनामा न करने पर आरोपी पक्ष की ओर से मृतक के भाई पर फायरिंग करवाने का मामला सामने आया है। इसका आरोप हत्या मामले के एक आरोपी पर है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को वारदात के 15 मिनट बाद ही बाइक समेत दबोच लिया। आगे की पूछताछ करने के लिए पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा कि हत्या आरोपी के कहने पर ही उन्होंने फायरिंग की थी।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चंपापुरी की गली नंबर तीन निवासी रवि पुत्र संपत सिंह ने सिटी थाना पुलिस को शुक्रवार रात दो युवकों द्वारा उसके घर के बाहर फायरिंग करने की सूचना दी थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां रवि ने एक लिखित शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसके भाई विकास की अजय और बॉबी उर्फ कालिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। करीब चार दिन पहले बॉबी उर्फ कालिया, सतीश और दिनेश ने रोहतक रोड पर जाते हुए कहा कि हत्या मामले में राजीनामा कर ले, वरना जान से मार देंगे।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में रवि ने बताया कि 11 फरवरी की रात को वो अपने घर की छत पर मौजूद था। उसी दौरान घर के गेट को लात मारने और गाली-गलौज सुनाई दी। जब उसने छत से नीचे झांककर देखा तो नीचे खड़े सतीश और कालिया ने उसकी तरफ फायर किए। उसने नीचे छिपकर जान बचाई और इसके बाद आरोपी अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
- राइडर-7 ने ढाई किलोमीटर दूर बस स्टैंड के पास दबोचे आरोपी
फायरिंग की सूचना मिलने के 15 मिनट के अंदर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाइक समेत काबू कर लिया। उन्हें पकड़ने में राइडर-7 की अहम भूमिका रही और जिला पुलिस कप्तान दीपक गहलावत ने पुलिस टीम के इस प्रयास को सराहा है।
- हत्यारोपी अजय के कहने पर की फायरिंग
आरोपी सतीश और दिनेश उर्फ मुर्गा ने बताया कि विकास हत्याकांड मामले में अब कोर्ट में गवाही होनी है। हत्याकांड के आरोपी अजय के कहने पर ही उन्होंने रवि पर फायरिंग की। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

--
वर्जन::
आरोपी सतीश और दिनेश उर्फ मुर्गा को वारदात के 15 मिनट के अंदर पुलिस टीम ने काबू कर लिया। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी होनी है और पुलिस टीमें इसके लिए दबिश दे रही हैं। दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उन्होंने हत्याकांड के आरोपी अजय के कहने पर फायरिंग की है।
पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें