फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद्य पदार्थों के नमूनों पर लगाया लाखों रुपये जुर्माना

Mon, 03 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा ने खाद्य पदार्थ, लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन से संबंधित मामलों की सुनवाई की और विभिन्न मामलों पर निर्णय दिया। इस दौरान अवैध, बिना लाइसेंस व पंजीकरण के खाद्य पदार्थ बेचने को लेकर 2 लाख 4 हजार 990 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा ने बताया कि मेसर्स विनोद ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स लाल केसर होटल एंड रेस्टोरेंट, मेसर्स बाबूराम समोसे वाला, मिठाई, दूध व घी के मामलों में, अवमानक फैट मिल्क के मामले में कुल 89,999 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं, मेसर्स चौधरी जूस कार्नर, मेसर्स संजय ट्रेडर्स, मेसर्स श्री बालाजी इंडस्ट्रीज, मेसर्स अमन डेयरी प्रोडक्ट के मामले व अन्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन न करवाने पर 23 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विक्रेताओं को भविष्य में रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस समय अनुसार नवीनीकरण करवाने की चेतावनी दी। सुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा ने आमजन से आह्वान किया कि यदि खाद्य पदार्थ बनाने, बेचने, स्टोर करने, पैकिंग करने व आयात-निर्यात करने के दौरान कोई सामान अवमानक और उस सामान पर मानक अंकित नहीं पाया जाता है तो इसकी सूचना जिला खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें