फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से एक्सईएन और मुख्य चीफ कार्यालय में फंसी पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

सीएम की अगले माह होने वाली विकास रैली में शहर को पेयजल सुधारीकरण का बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। पिछले दो साल से पेयजल क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट की फाइल एक्सईएन व मुख्य चीफ कार्यालय तक सिमटी हुई है। फाइल ऑब्जेशन लगने व रिमूव के चक्कर में फंसी है जबकि एक लाख की आबादी हर नहरी टर्म पर पेयजल संकट झेलती है। दूसरी ओर जुलाई माह में होने वाली मख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली में समस्या के स्थायी समाधान के लिए घोषणा होने की उम्मीद है।
इस समय शहर की कुल पेयजल स्टोरेज क्षमता 3700 लाख लीटर है। चरखी दादरी जिला बन जाने के बाद शहर में सरकारी कार्यालय खुलने व हर साल करीब 600 नए आवासीय मकान बनने की वजह से पानी की खपत लगातार बढ़ती जा रही है जबकि पेयजल क्षमता बढ़ाए जाने पर विभाग व प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इस समय पानी की स्टोरेज क्षमता मुश्किल से 15 दिन की ही है जबकि नहरों में आमतौर पर पानी 24 दिन या कई बार तो एक माह में पहुंचता है ऐसे में शहर में समय -समय पर पानी का घोर संकट बना रहता है। लोगों को भी पानी के टैंकर खरीदने पड़ते हैं। जलघरों मेें पानी स्टोरेज करने के लिए वाटर टैंक नहीं हैं।
विज्ञापन

इस समय शहर में दो जलघर है। मेन चंपापुरी जलघर की पेयजल क्षमता 2450 लाख लीटर व दूसरे रामनगर जलघर की क्षमता 1250 लाख लीटर है। अब क्षमता दोगुना करने की जरूरत है। इसके लिए शहर की बाहरी सीमा में नहर के समीप तीसरा एवं नया बड़ा जलघर बनाने की सख्त जरूरत है तब जाकर पूर्ति संभव है।
- दोनों जलघरों में बनने प्रस्तावित हैं वाटर टैंक
विभाग ने शहर के दोनो जलघरों में नए वाटर टैंक बनवाने के लिए प्रोजेक्ट फाइल भेज रखी है लेकिन यह फाइल हैड ऑफिस से एक्सईएन कार्यालय के बीच सिमटकर रह गई है। इसे मंजूरी नहीं मिल पा रही है और इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
- लोग बोले: समस्या का हो समाधान
शहर के उपभोक्ता रमेश, दिनेश, रजनी, सविता, कविता, अंजलि, मोन व मेवा सिंह आदि का कहना है कि विभाग एक माह का पेयजल बिल वसूलता है लेकिन शहरवासियों को मात्र 15 दिन पानी सप्लाई हो रहा है। गर्मियों में लोग 400 रुपये में पानी का टैंकर खरीदने को विवश हो जाते हैं। विभाग को समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन::
विभाग की ओर से पेयजल प्रोजेक्ट संबंधी मुद्दे को सीएम की विकास रैली में रखे जाने की प्लानिंग है। सीएम घोषणा के तहत इस प्रोजेक्ट को जल्द सिरे चढ़ाया जा सकता है। दो नए वाटर टैंक निर्माण की फाइल तो पहले से ही हैड ऑफिस भेज रखी है।
सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें