फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले आवेदन करने वाले किसानों को अब मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। डार्क जोन में शामिल बाढड़ा खंड के गांवों से दिसंबर 2018 में आए आवेदनों पर बिजली निगम ने अब कनेक्शन जारी करेगा। आवेदन के करीब तीन साल बाद इस प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया। ट्यूबवेल कनेक्शन लेने वाले आवेदक किसानों को इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय में 15 सितंबर तक एक साधारण आवेदन पत्र देना होगा।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण की ओर से बाढड़ा क्षेत्र को डार्क जोन घोषित किए जाने की वजह से इस इलाके में ट्यूबवेल कनेक्शन देने बंद कर दिए थे। निगम के 15 जुलाई और तीन सितंबर को जारी किए नए सर्कुलर नंबर 26-एसई व 36 एसई में स्पष्ट कर दिया गया है कि इस शर्त को अब हटा दिया है। बाढड़ा और आसपास की झोझू, अटेला बिजली सब डिविजन में करीब तीन साल पुराने आवेदनों पर नलकूप कनेक्शन दिए जाएंगे।
निगम अधिकारियों के अनुसार 31 दिसंबर 2018 तक जिन लोगों ने नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और बिजली विभाग ने बाद में उनको रद्द कर दिया या लगाया नहीं था, उन्हें फिर से ये कनेक्शन जारी किए जाने की तैयारी है। इसके लिए आवेदक किसान को बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में एक साधारण प्रार्थना पत्र देना है कि वह रद्द किए कनेक्शन को अपने खेत में लगवाना चाहता है। बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता की ओर से इन नलकूप कनेक्शन की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

513 आवेदन हैं लंबित, दो शर्तें करनी होंगी पूरी
निगम की दादरी डिविजन में 513 आवेदन लंबित हैं, जिनको ये कनेक्शन दिए जा सकते हैं। ये सभी बाढड़ा डार्क जोन से संबधित हैं। बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता सचिन यादव ने बताया कि दोबारा लिखित आवेदन देने के बाद उपभोक्ता को एक डिमांड नोटिस भिजवाया जाएगा और उसके बाद उसे अपनी सहमति व कनेक्शन खर्च के लिए तीस हजार रुपये की राशि जमा करवानी है। इसमें उपभोक्ता को दो नियम मानने होंगे। एक तो यह कि सौ फुट से गहरा ट्यूबवेल कनेक्शन है, तो खेत में माइक्रो इरीगेशन सिस्टम अर्थात ड्रिप लगवानी होंगी। दूसरी शर्त यह है कि 35 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता की मोटर का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि के पांच दिन बाद ही मिल जाएगी मंजूरी
एक्सईएन सचिन यादव ने बताया कि 15 सितंबर तक निगम को जिन किसानों से कनेक्शन लगवाने की सहमति प्राप्त होगी, उनको 20 सितंबर तक अधीक्षक अभियंता से मंजूर करवा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान कनेक्शन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने, बंद पड़े ट्यूबवेल कनेक्शन को दोबारा चालू करने, बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वाने आदि के लिए भी आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह दिसंबर 2018 से पहले का हो। फिलहाल जिला में 14449 कृषि कनेक्शन निगम ने किसानों को दिए हुए हैं, जो कि चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें