फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने लाड बिसलवास टोल पर दिया तीन घंटे धरना

विज्ञापन
लाड- बिसलवास टोल पर प्रदर्शन के दौरान लोहारू एसएचओ विद्यानंद को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। भाकियू पदाधिकारियों ने शनिवार को गांव लाड-बिसलवास टोल बूथ पर तीन घंटे धरना देकर रोष जताया। इसके बाद लोहारू एसएचओ विद्यानंद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के दबाव में किसान विरोधी नीतियां बना रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद देशभर में पांच हजार नए टोल बूथ बना दिए, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। आज तेल मूल्यवृद्धि के कारण हर वस्तु के भाव आसमान छू रहे हैं। किसानों से बीमा योजना के लिए भारी भरकम प्रीमियम तो वसूला जा रहा है, लेकिन प्राकृतिक आपदा होने पर बीमा देने के नाम पर पीछे हट जाते हैं। किसान इस मांग को कई बार केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। सरकार को टोल बूथ पर आवागमन में किसानों को राहत देनी चाहिए। इस अवसर पर भाकियू महासचिव हरपाल भांडवा, रामौतार लाड, कमल सिंह हड़ौदी, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, रणधीर सिंह, रणधीर, विकास श्योराण डांडमा, महेंद्र ,जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें