फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फसल कटाई के दौरान किसान आसपास रखें पानी का प्रबंध

Wed, 05 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रबी सीजन की फसलों की कटाई का समय आ गया है। ऐसे में किसानों को फसल कटाई के दौरान खलिहान के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसान फसलों की कटाई एवं कढ़ाई सीजन में खेत के आसपास पानी का प्रबंध जरूर रखें, ताकि आग आदि की घटना होने पर समय रहते काबू पाया जा सके। विशेषज्ञाें की मानें तो फसल कटाई एवं कढ़ाई के दौरान ज्यादा खुले वस्त्र नहीं पहनें।
विज्ञापन

फसल की कटाई होने के बाद खलिहान को बिजली की तार आदि से दूर रखें और नशा न करें। इस दौरान किसान पर्याप्त मात्रा में नींद अवश्य लें, ताकि शारीरिक एवं मानसिक थकान महसूस नहीं होने पाए। रबी की फसलोंं की कटाई का समय चल रहा है। सरसों का रकबा प्रदेश भर में ही ज्यादा है क्योंकि सरसों का भाव बढि़या होने की वजह से किसानों ने गेहूं के बजाय सरसों की ज्यादा क्षेत्र में बिजाई कर रखी है।
फसल कढ़ाई एवं कटाई के दौरान किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फसल की कटाई एवं कढ़ाई के दौरान खेत में धूम्रपान कतई नहीं करें। हुक्का आदि के लिए आसपास आग न जलाएं। कई बार हवा के रुख से आग की लपटें फैल जाती हैं और फसल को चपेट ले लेती हैं। इससेे बाद में आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। हर साल रबी सीजन में आग आदि की घटनाओं से राज्य भर में करीब तीन हजार एकड़ क्षेत्र में खड़ी या कटी हुई फसलें जल जाती हैं।
विज्ञापन


खलिहान को बिजली की तारों से दूर रखें। जरूरत पड़ने पर कृषि विभाग अधिकारियों से गाइडलाइन ली जा सकती है। थ्रेसर मशीन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। नशा से दूर रहें। खेत में आग आदि न जलाएं। - कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें