चरखी दादरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति जानने के लिए बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की गई। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने वीसी में जिले में उठाए गए कदमों की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस में नगराधीश नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
वीसी के बाद नगराधीश ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपनी फसलों को बेचने के लिए जिले के किसान मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण जरूर करवा लें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी भी करवाएं।
नगराधीश ने बताया कि भविष्य में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का निर्बाध लाभ प्राप्त करते रहने के लिए ई केवाईसी करवाना भी जरूरी है। ऐसा नहीं करवाने वाले किसान की किस्त रुक सकती है। विभाग के अधिकारी सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को भी ई-केवाईसी कराने को प्रेरित करने पर विशेष फोकस करें। जिन गांवों में कार्य अभी लक्ष्य से कम है, वहां पर कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण अपने अधिकारियों को भेजकर ग्रामीणों को केवाईसी के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाएं।