फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मर रहे हैं पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहीं : बलवंत

विज्ञापन
फौगाट खाप-19 की बैठक को संबोधित करता वक्ता। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वजातीय फौगाट खाप-19 की बैठक मंगलवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर प्रधान बलवंत फौगाट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी में हुई घटना में मारे गए पत्रकार समेत पांच लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बलवंत फौगाट ने कहा कि किसान पिछले 10 महीने से शांतिपूर्वक तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार को यह शांतिपूर्वक धरना रास नहीं आ रहा है। पिछले 10 महीनों के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हुई है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अब हठधर्मी सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता किसानों को गाड़ियों से कुचलने का प्रयास तक कर रहे हैं और लखीमपुर खीरी घटना इसका उदाहरण है। खाप सचिव सुरेश फौगाट ने कहा की किसानों को गाड़ियों से रौंदने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में उपप्रधान धर्मपाल महराणा, प्रवक्ता शमशेर सिंह, राजवीर टिकाण, ब्राह्मण खाप-19 के प्रधान महेंद्र शर्मा, कप्तान सुल्तान सिंह, महासिंह ठेकेदार, राजकपूर, ईश्वर, धर्मपाल, बोस, सुखबीर फौगाट, डॉ चंदन सिंह, सोनू, धर्मवीर नंबरदार, धर्मवीर मंदोली, मुंशीराम, मालिकराम व महावीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें