फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टरों में हुक्का, हल और खाद्य सामग्री लेकर किसान दिल्ली रवाना

विज्ञापन
ट्रैक्टरों में सवार किसान दिल्ली कूच करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
किसान परेड में भाग लेने के लिए सोमवार को जिले से किसान सैकड़ों वाहनों में दिल्ली के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टरों में सवार किसान अपने साथ हुक्का, हल और खाद्य सामग्री भी ले गए। सुबह सर्वखाप और सर्वजात के बैनर तले हरी झंडी दिखाकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टरों के काफिले को रवाना किया। करीब चार घंटे बाद तक नियमित अंतराल पर ट्रैक्टरों के काफिले दिल्ली कूच करते रहे। इस दौरान कहीं भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान परेड के लिए जिले की खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने 17 जनवरी को दादरी और 18 को बाढड़ा में ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल की थी। उस दौरान दादरी शहर में ट्रैफिक के पहिये थम गए थे। 25 जनवरी को दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम भी पहले से प्रस्तावित था।
सोमवार सुबह करीब दस बजे जिले में अलग-अलग जगहों पर खापों की अगुवाई में गांवों से ट्रैक्टर लेकर आए किसान इकट्ठे हुए और छोटे-छोटे काफिले में दिल्ली कूच करना शुरू कर दिया। फौगाट खाप की अगुवाई में ट्रैक्टरों का काफिला समसपुर गांव के समीप से रवाना हुआ। वहीं, सांगवान खाप की अगुवाई में 40 गांवों के किसान सुबह भिवानी-रावलध टी प्वाइंट के समीप एकत्र हुए। इमलोटा गांव से सतगामा खाप की अगुवाई में ट्रैक्टरों का काफिला रवाना हुआ। बाढड़ा के विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान श्योराण खाप और किसान संगठनों की अगुवाई में सोमवार को दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

ढांसा बॉर्डर की जगह टीकरी बॉर्डर किया कूच
संयुक्त किसान मोर्चा का पहले ढांसा बॉर्डर कूच करने की तैयारी थी, लेकिन इसे रूट मैप का हिस्सा नहीं बनाया गया। इसके चलते जिले से दिल्ली कूच करने वालों को भी रणनीति बदलनी पड़ी। अब रणनीति बदलकर टीकरी बॉर्डर कूच किया।
सुबह सबसे बड़ा काफिला रवाना होते समय लगा जाम
समसपुर गांव के समीप सोमवार सुबह ट्रैक्टरों का पहला काफिला रवाना हुआ। इसमें 170 ट्रैक्टर शामिल रहे। उस दौरान यहां से भारी वाहनों का आवागमन भी जारी था। किसानों के ट्रैक्टर एकसाथ चलने पर कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों के पहिये थमे रहे। हालांकि किसानों का काफिला निकलते ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो गई।
लोक कलाकार अजय हुड्डा बोले : अनुशासन में ही लड़ाई लड़ेंगे किसान
भाकियू जिला अध्यक्ष जगबीर घसोला के साथ लोक गायक अजय हुड्डा भी सोमवार को दादरी पहुंचे। समसपुर गांव के समीप युवाओं ने अजय हुड्डा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अजय हुड्डा ने कहा कि किसान अनुशासन में रहकर ही आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने अपने गीत की पंक्ति गुनगुनाते हुए कहा कि मोदी जी..... थारी तोब कड़ै, हम दिल्ली आगै।
ट्रैक्टरों पर लगाया तिरंगा और पीला झंडा
दिल्ली कूच करने वाले सभी वाहनों पर खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने दो झंडे लगवाए। एक राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा पीला झंडा लगाया गया। पांच हजार से अधिक झंडे किसान परेड के लिए तैयार करवाए गए।
इन्होंने किया दिल्ली कूच
फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, सांगवान खाप प्रधान एवं दादरी विधायक सोमबीर सांगवान, सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजीत सिंह फौगाट, राजू मान, भाकियू जिला प्रधान जगबीर घसोला, मनीषा सांगवान, विजय सांगवान, नप वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण, पार्षद आनंद महराणा, विरेंद्र चरखी समेत विभिन्न गांवों के सरपंचों ने दिल्ली कूच किया।

गाड़ी की छत पर सवार होकर किसानों के बीच पहुंचे लोक गायक अजय हुड्डा।- फोटो : CharkhiDadri

दिल्ली कूच से पहले इक्ट्ठे किसान।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें