फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच हजार ट्रैक्टरों में 20 हजार से अधिक किसान जाएंगे दिलली

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर होने वाली किसान परेड का हिस्सा बनने के लिए जिले की खापों और किसान संगठनों की अगुवाई में किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। खाप और किसान संगठनों के पदाधिकारियों का दावा है कि सोमवार को दिल्ली के लिए दादरी जिले से पांच हजार से अधिक ट्रैक्टरों में सवार होकर 20 हजार से अधिक किसान ढांसा बार्डर कूच करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। दूसरी ओर किसानों के प्रस्तावित दिल्ली कूच को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है और एहतियात के तौर पर जिले में सोमवार को 18 नाकों पर पुलिस टीमें तैनात रहेंगी।
जिले की सांगवान, फौगाट, सतगामा, चिड़िया-25, श्योराण समेत तमाम बड़ी खापें शुरूआत से ही किसान आंदोलन के समर्थन में हैं। खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारी ग्रामीणों के सहयोग से लगातार खाद्य सामग्री भी आंदोलनरत किसानों के लिए दिल्ली भेज रहे हैं। वहीं, 26 को होने वाली किसान परेड की तैयारियों को भी खापों और किसान संगठनों ने रविवार को अंतिम रूप दे दिया।
विज्ञापन

फौगाट खाप की तरफ से रविवार को ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच करने वाले किसानों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए। सांगवान खाप ने भी करीब चार हजार राष्ट्रीय ध्वज रविवार को किसानों के बीच वितरित किए हैं। विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने दावा किया कि सोमवार को जिले से पांच हजार ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली के लिए कूच करेगा। सूत्रों के अनुसार एहतियात के तौर पर ही पुलिसकर्मी नाकों पर तैनात रहेंगे। पुलिस की तरफ से किसानों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा। हालांकि पुलिस उपद्रवियों पर नजर रखेगी और इस संबंध में एसपी विनोद कुमार निर्देश जारी कर चुके हैं।
दिल्ली रोड पर सभी खापें और संगठन होंगे एकत्र
सभी खापों ने किसानों के एकत्र होने के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए हैं। लेकिन सभी खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारी सुबह 11 बजे समसपुर गांव के समीप स्थित संतरा देवी शिक्षण संस्थान के बाहर एकत्र होंगे। यहां से कूच करने के बाद सतगामा खाप से जुड़े गांवों के किसान इमलोटा से उनके साथ मिलकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
खाप पदाधिकारी बोले: 17 को था ट्रेलर, किसान 25 को दिखाएंगे पूरी फिल्म
खापों के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में गत 17 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर परेड रिहर्सल तो केवल ट्रेलर थी। जिले के किसान 25 जनवरी सोमवार की सुबह पूरी फिल्म दिखा देंगे। खापों के पदाधिकारियों ने दावा किया कि रिहर्सल से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली कूच करने वाले काफिले में सोमवार को शामिल होंगे।
ये हैं खापों की तैयारियां
सांगवान खाप से जुड़े गांवों के किसान 1500 से अधिक ट्रैक्टर लेकर सोमवार को दिल्ली कूच करेंगे। सभी से अपील है कि सुबह दस बजे भिवानी रोड पर सांगवान वाटिका के समीप पहुंच जाएं। वहां से ठीक 11 बजे दिल्ली के लिए कूच की जाएगी।
- नरसिंह डीपीई, सांगवान खाप सचिव
फौगाट खाप की दिल्ली कूच की तैयारियां पूरी हैं। खाप एक हजार से अधिक ट्रैक्टर लेकर सोमवार सुबह दिल्ली कूच करेगी। जिले की सभी खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारी समसपुर गांव के समीप सुबह साढ़े 10 बजे एकत्र होंगे।
- बलवंत नंबरदार, प्रधान, फौगाट खाप
आज और कल अनावश्यक यात्रा से बचें
डीएसपी रामसिंह बिश्नोई ने कहा कि प्रशासन पूर्णतया अलर्ट है और कानून व्यवस्था को किसी सूरत में ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। लोगों से अपील है कि जरूरी काम न हो तो 25 और 26 को यात्रा से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें