फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप बदलते समय फिसला पैर कुएं में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। झोझूकलां में खेत में पाइप लाइन बदलते समय पैर फिसलने से एक किसान 200 फुट गहरे कुएं में गिर गया। बेटी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से एक घंटे बाद नरेंद्र (35) का बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के झोझूकलां निवासी पिता सतबीर ने बताया कि उसका बेटा नरेंद्र (35) शनिवार शाम अपने खेत में पाइप लाइन बदल रहा था और उसी दौरान पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। हादसे के समय नरेंद्र की बड़ी बेटी योगिता वहीं पर मौजूद थी। उसके शोर मचाने पर परिजन और समीप खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे बाद नरेंद्र को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। सतबीर सिंह ने बताया कि नरेंद्र के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें