फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लोग सोते रहे, चोर ले उड़े पांच लाख की नकदी व 10 लाख के आभूषण

विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। चोरों ने रात को हड़ौदी गांव के एक दुकानदार के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान से करीब पांच लाख की नकदी व 10 लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात के समय घर में ही परिवार के नौ सदस्य अलग-अलग कमरों में सोये हुए थे। साथ ही चोरों ने ताला तोड़ने की बजाए खोला है। इससे साफ है कि पहले रैकी भी की गई है और यह किसी नजदीकी का काम हो सकता है। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला बुधवार देर रात का है। गांव हड़ौदी निवासी कैलाश की बाढड़ा में किराना और गारमेंट की दुकान है। रात को पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। पुलिस को दी सूचना के अनुसार परिवार के तीन सदस्य एक कमरे में, तीन सदस्य छत पर बने कमरे में, दो सदस्य एक कमरे में और एक सदस्य एक कमरे में सोया हुआ था। ज्वैलरी व नकदी एक बंद कमरे के स्टोर में रखी अलमारी में थी। कमरे को बाहर से ताला लगाया हुआ था। पीड़ित कैलाश कुमार ने बताया कि चोरों ने ताला खोलकर अलमारी से नकदी व आभूषण चोरी किए हैं। वारदात को अंजाम रात एक से तीन बजे के बीच दिया गया है। सुबह पांच बजे उठे तो चोरी का पता लगा। कैलाश कुमार ने बताया कि चोर अलमारी से सोने की दो चेन, नथ टीका, चार अंगूठी, चांदी की पाजेब, 50 चांदी के सिक्के, चांदी एक किलोग्राम, कानों की बालियां चोरी कर ले गए। आभूषणों में करीब एक किलो चांदी के आभूषण थे। अलमारी में पांच लाख की नकदी थी। जिनमें ढाई लाख रुपये एक प्लॉट की खरीद-फरोख्त के संबंध में रखे थे और करीब 50 हजार दुकान के थे। बाकी घर के थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रामअवतार ने स्वयं पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया तथा उसके बाद जिला अपराध अंवेषण ब्यूरो की दो टीमों ने पहुंच कर मौके का जायजा लिया। थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
चाबी एक, फिर क्या मास्टर की से खोला दरवाजा
चोरी की वारदात में ताला तोड़ने की बजाए खोलना सबके लिए संशय बना हुआ है। पीड़ित कैलाश कुमार ने बताया कि उनका मकान तीन साइड ओपन है और पुराने जमाने का खुला बना हुआ है। इस कारण यह कहना मुश्किल है कि किस तरफ से चोर आए है। लगता है दीवार फांदकर चोर आए हैं। इसके अलावा यह सबके लिए संशय है कि ताला तोड़ा नहीं गया बल्कि खोला है। ताले की एक ही चाबी है, जो उसकी भाभी बबीता के पास है। चाबी अभी भी उनके पास है। ऐसे में हो सकता है किसी मास्टर की से ताला खोला गया हो।

हड़ौदी गांव में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें