फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरा मलबा, श्यामसर तालाब में समाया श्याम बहादुर मंदिर

विज्ञापन
फोटो 28 तालाब में मंदिर गिरा मलबा । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। 400 साल पुराने ऐतिहासिक श्यामसर तालाब के किनारे पर बना श्याम बहादुर मंदिर का मलबा रविवार दोपहर भरभरा कर गिर गया। तीन घंटे में दो बार मंदिर का मलबा तालाब में गिरा। दोपहर करीब पौने तीन बजे मंदिर की तालाब की तरफ की दीवार पानी में ही गिर गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंदिर की दीवार पर सालों पुराना भारी-भरकम पीपल का पेड़ था और उसके जड़े उखड़ने से ही मंदिर तालाब में गिरा है। गनीमत रहीं कि घटना के वक्त मंदिर के समीप ही श्याम बाबा का भंडारा चल रहा था और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में सावधानी के साथ श्रद्धालुओं ने भंडारे को संपन्न करवाया।
काफी पुराना था मंदिर का भवन
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर का भवन तो काफी पुराना है, लेकिन यहां श्याम बहादुर की प्रतिमा करीब ढाई दशक पहले स्थापित की गई थी। बता दें कि श्यामसर तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य भी चल रहा है और इस समय तालाब के पानी की निकासी की जा रही है। डी-वॉटरिंग कार्य में अभी और समय लगेगा और इसके बाद तालाब की तलहटी की सफाई के साथ नए सिरे से बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाया जाएगा।

फोटो 27 आर तालाब में गिरा श्याम बहादुर मंदिर का मलबा और उखड़ा पीपल।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें