फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हड़ौदा-हड़ौदी-सारंगपुर मार्ग की बदलेगी सूरत, ` 4.45 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Tue, 07 Jul 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव हड़ौदा से सारंगपुर जाने वाली मुख्य सड़क, जिसका पुनर्निर्माण होना है।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव हड़ौदा, हड़ौदी, कालूवाला और सारंगपुर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों को राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही कागजी कार्रवाई पूरी कर निविदाएं आवंटित कर दी जाएगी। ताकि सड़क का काम जल्दी से पूरा हो सके। गांव हड़ौदा, हड़ौदी, कालूवाला व सारंगपुर तक सड़क मार्ग का निर्माण 8 साल पहले करवाया गया था।
सड़क से भारी वाहनों के गुजरने के कारण इसकी हालात जर्जर हो गई थी जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क का पुनर्निर्माण करवाने के लिए संबंधित ग्रामीण कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे लेकिन बजट का अभाव होने से सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क चार गांवों को आपस में ही नहीं जोड़ता बल्कि यह क्षेत्र की मुख्य मार्ग माना जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ : इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लगभग 12 हजार से अधिक ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा रोजाना इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। अच्छी सड़क होने से समय की बचत होगी और वाहनों के रख-रखाव पर होने वाला खर्च भी घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें