चरखी दादरी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी के नेतृत्व में चरखी दादरी से गांव घसोला को जाने वाली सड़क की चौड़ाई 18 फीट करने पर भाकियू पदाधिकारियों ने खुुुशी जताई है।
हरियाणा किसान संगठनों के संयोजक जगबीर घसौला ने कहा कि यह सड़क चरखी दादरी कब्रिस्तान से घसौला होते हुए दर्जन भर गांवों को जोड़ती है। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दो महीने पहले इस सड़क को चौड़ा करने की मांग उठाई गई थी अब इसे मंजूरी मिलने पर पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। पदाधिकारियों ने मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश एवं मार्केटिंग बोर्ड के टेक्निकल विभाग के उच्च अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है।
खुशी जताने वालों में पप्पू राजोतिया घसौला, प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी, युवा मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार, मोहित घसौला, छोटन घसौला, सुखबीर खान घसौला, लक्की शर्मा, इल्लड़ फौगाट, कालूराम गामड़ी, मनजीत, बन्नी फौगाट, हीरा लाल गामड़ी, मिंटू, कुलदीप, जयसिंह आदि मौजूद रहे।