फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में इस्तेमाल होने वाले बारूद से खड़ा ट्राला में किया विस्फोटक

विज्ञापन
चरखी दादरी में ट्राला में विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय करने में जुटे बम निरोधक दस्ता के सदस्य। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव कलियाणा के समीप एक व्यक्ति ने पहाड़ खनन में इस्तेमाल होने वाले बारूद से खड़े ट्राले में विस्फोट कर दिया। इससे ट्राले को नुकसान हुआ है। रेवाड़ी से बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच बाकी बचे विस्फोटक को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव कलियाणा निवासी ट्राला मालिक विजेंद्र ने पुलिस बयान में बताया कि 14 मई रात को उसने अपना ट्राला कलियाणा के समीप एक होटल के पास खड़ा किया था। ट्राला खड़ा करके वह अपने घर चला गया था। बिजेंद्र ने सुबह आकर देखा तो ट्रक की मशीनरी में नुकसान मिला। वहीं, होटल मालिक ने बिजेंद्र को बताया कि रात तीन बजे ट्राला में कुछ लोगों ने पहाड़ में पत्थर तोड़ने वाले बारूद से ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट से ट्राले के टर्बो रेडियटर अल्टीनेटर इंजन में नुकसान हुआ है।
ट्राला मालिक बिजेंद्र ने पुलिस बयान में बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान आरोपियों ने बिजेंद्र को चंद मिनटों में बर्बाद करने की धमकी थी। बिजेंद्र का शिकायत में आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर ट्राला को नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस शिकायत में बिजेंद्र ने इन लोगों पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

विस्फोटक सामग्री को किया निष्क्रिय -
एफएसएल टीम व जिला बम निरोधक दस्ता ने मौके पर जाकर विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में लिया। मामले के पुलिस जांच अधिकारी एसआई हरीश कुमार ने बताया कि ट्राला में बारूद के तीन बम थे, जिनमें से आरोपी ने एक बम को ब्लास्ट कर दिया था। दो बमों को निष्क्रिय कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसआई हरीश कुमार ने बताया कि इस घटना से ट्राला के कुछ पार्ट्स में नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें