फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी 615 धारकों ने जमा नहीं करवाए शस्त्र

Sun, 07 Apr 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 दादरी का शहर थाना। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। आदर्श आचार संहिता लागू होने और प्रशासन की बार-बार अपील करने के बाद भी शस्त्रधारक अपना असलहा थाने में जमा करवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक 1587 में से 615 शस्त्रधारकों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। इन शस्त्रधारकों को अपना लाइसेंस रद्द होने की चिंता भी नहीं है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपना हथियार नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवाने हैं। 7 अप्रैल तक की स्थिति देखें तो 1587 शस्त्रधारकों में से 972 ने ही हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी की है। ये प्रक्रिया पूरी न करना लाइसेंसी शस्त्रधारकों को भारी पड़ सकता है और जिला प्रशासन शस्त्र लाइसेंस रद्द भी कर सकता है। बाकायदा डीसी और एसपी इस संबंध में हिदायत भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि अगर आचार संहिता के बाद कोई लाइसेंसी हथियार अपने पास रखता है तो प्रशासन की ओर से उसका लाइसेंस रद्द कर उसे अवैध घोषित किया जा सकता है। साथ ही प्रशासन की ओर से उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी सकती है। चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक को अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना व गन हाउस में जमा कराने चाहिए। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है, लेकिन हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना अनिवार्य है।
विज्ञापन



झोझूकलां थाने में जमा हुए सबसे कम हथियार
दादरी सदर थाने में फिलहाल 41.47 प्रतिशत हथियार जमा नहीं हुए है। इसी प्रकार शहर थाने में 34.88 प्रतिशत, बौंदकलां थाने में 26.10 प्रतिशत, बाढड़ा थाने में 20.89 प्रतिशत और झोझूकलां थाने में 61.58 प्रतिशत हथियार अब तक जमा नहीं हुए हैं। ओवरऑल स्थिति देखें तो सबसे कम लाइसेंसी हथियार झोझूकलां थाना क्षेत्र में जमा हुए हैं।

यह है स्थिति
थाना- लाइसेंसी हथियार- जमा- बाकी
सदर- 487-282-205
शहर-215-140-75
बौंदकलां- 318-235-83
बाढड़ा-251-191-61
झोझूकलां-315-121-194
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें