फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों और नालियों से हटवाया जाएगा अतिक्रमण, पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों के कटेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने शुक्रवार को नगर परिषद अधिकारियों को शहर से अतिक्रमण हटाने और पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों के चालान करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर शहर के नालों व रास्तों पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा जाए और अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

नगरपरिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों व गलियों में नालों पर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि सोमवार से शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर मुख्य सड़कों व गलियों में नालों पर किए गए अवैध निर्माण तोड़े जाए। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने नप के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए दुकानदारों व नागरिकों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाए। जिस दुकानदार के पास पॉलिथीन मिलता है, उसका चालान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें