फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन चार्टर के तहत समय पर काम पूरा करें कर्मचारी : एसडीएम

Sat, 24 Feb 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा के सरल केंद्र में कामकाज का जायजा लेते एसडीएम सुरेश दलाल। 
विज्ञापन
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश दलाल ने शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग के तहसील कार्यालय, सरल केंद्र, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कामकाज में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सिटीजन चार्टर के तहत समय पर काम पूरा करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि जनता के कार्याें में देरी के लिए अधिकारी जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन



उपमंडल अधिकारी सुरेश कुमार दलाल सुबह बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीडीपीओ मनोज कुमार से ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरा भू स्वामित्व योजना में पारदर्शिता से काम करवाने को कहा। पीपीपी योजना में हर व्यक्ति को शिकायत का त्वरित समाधान करने की बात कही। बाद में एसडीएम ने तहसील कार्यालय, सरल केंद्र पहुंच का निरीक्षण कर रजिस्ट्री कार्य, लाइसेंस व वाहन रजिस्ट्रेशन कामकाज का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना अनुमति कार्यालय न छोड़ने की हिदायतें दी। इस दौरान उन्होंने परिवार पहचान पत्र, भूमि संबंधी कामकाज के बारे में लोगों से बातचीत भी की। एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। उन्होंने पुराने परिसर में स्थापित शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा को पीछे से हटाकर मुख्य द्वार पर स्थापित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें