फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीडीपीओ कार्यालय में बिजली आपूर्ति ठप कामकाज रहा बाधित

Thu, 21 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र के बीडीपीओ कार्यालय में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। बिजली लाइन में आए फाॅल्ट के चलते काम बाधित हो रहा है। कर्मचारियों और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जरूरी फाइलों और दस्तावेजों के निपटान में देरी हो रही है। कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बिजली न होने से कर्मचारियों को काम करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि सरकारी कार्य सुचारू रूप से चल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें