फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एडीसी ने बुजुर्ग मतदाताओं को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

Thu, 25 Apr 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में बुजुर्ग मतदाताओं के साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर।
विज्ञापन
बाढड़ा। स्वीप टीम ने बुधवार को बाढड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। इसमें एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने शिरकत की। उन्होंने मतदान में भागीदारी के लिए युवाओं और बुजुर्गों के साथ बातचीत की और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने की अपील की। एडीसी ने महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्ग मतदाताओं को पगड़ी पहनाकर कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

94 वर्षीय शौर्य चक्र विजेता खोरड़ा से कैप्टन नंदराम, बाढड़ा से धर्मचंद, रामचंद्र, और रतिराम को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए एडीसी डॉ जयेंद्र छिल्लर ने कहा कि क्षेत्र के बुजुर्ग मतदाताओं से अन्य मतदाताओं को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को मतदान जागरुकता के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए, क्योंकि आपकी बात का असर अन्य से ज्यादा होता है।
एडीसी ने कहा कि नए वोट के लिए अंतिम तीन दिन शेष है। सभी पात्र 26 अप्रैल तक वोट के लिए पंजीकरण करवा लें। कार्यक्रम में डीएसपी भारत भूषण, डीएचईओ डॉ. पवन कुमार, सीडीपीओ सुनीता सांगवान, प्राचार्य डॉ. सूबे सिंह, चुनाव साक्षरता प्रभारी मीना, स्वीप इंचार्ज जलकरण बीईओ, स्वीप टीम सदस्य हरपाल आर्य, रविंद्र जाखड़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन असिस्टेंट प्रो. अनीता ने किया। कार्यक्रम में छात्रा किरण, मनीषा, मंजीता और प्रवीण ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में एनजीओ स्टैंड विद नेचर की तरफ से कॉलेज परिसर में बबीता ने एडीसी के हाथों सकोरे रखवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें