फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिक्षा बोर्ड सचिव उड़नदस्ते ने बनाया एक यूएमसी

Tue, 28 Feb 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस के पेपर में शहर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। शिक्षा बोर्ड सचिव उड़नदस्ते ने छात्र का यूएमसी बनाया है। ओवरऑल बात करें तो पहले पेपर में बाहरी हस्तक्षेप कम रहा।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को आयोजित परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जवान तैनात किए गए। परीक्षा दोपहर बाद साढ़े 12 बजे शुरू हुई। शिक्षा बोर्ड भिवानी से प्रश्नपत्र फ्लाइंग में शामिल विद्या सागर गेरा ने प्रश्नपत्र वितरण करवाया।
इसके बाद प्रश्न पत्र टीम ने जिला के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के आदर्श स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जहां सब कुछ सामान्य मिला। बाद में शिक्षा बोर्ड सचिव की फ्लाइंग ने शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस केंद्र में एक छात्र का यूएमसी बनाया गया है। केंद्र के मुख्य अधीक्षक रामपाल ने बताया कि बोर्ड सचिव की फ्लाइंग ने राजकीय कन्या स्कूल में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा है। परीक्षा के दौरान पुलिस जवान तैनात रहे। केंद्रों में इस बार सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। जिन स्कूलों में सीसीटीवी लगे हैं उनमें ही बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बना रखे हैं।
विज्ञापन

जिले में 35 परीक्षा केंद्र
दादरी जिला में 28 राजकीय स्कूल व सात प्राइवेट स्कूलों मेंं परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्राइवेट स्कूलों में शहर के दोनों वैश्य स्कूल, प्रज्ञा स्कूल भांडवा, आदर्श स्कूल गांधी नगर,आदर्श स्कूल बौंद कलां महाराणा प्रताप स्कूल बौंद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें