फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1.15 लाख और गाड़ी लेकर फरार हुआ चालक उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

पुलिस ने 1.25 लाख की नकदी और गाड़ी लेकर फरार हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरेश पाठक के खिलाफ 15 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रामपुरा गांव का रहने वाला है और उसे उत्तर प्रदेश से ही काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गाड़ी और रुपये बरामद कर लिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शहर के दिल्ली रोड निवासी अमित बंसल ने सिटी थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि वो ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई करता है। सप्लाई के लिए उसने एक गाड़ी खरीद रखी है । गाड़ी पर उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी सुरेश पाठक पुत्र सत्यनारायण को उसने चालक रखा हुआ है। सुरेश उसके पास एक साल से काम कर रहा था और 13 सितंबर 2019 को वो माल लेने के लिए उसे 1.15 लाख रुपये देकर भेजा था। शाम के समय झज्जर स्थित कंपनी से फोन आया कि आपकी गाड़ी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अमित बंसल ने चालक सुरेश पाठक के पास फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद अमित बंसल ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। करीब सवा दो माह बाद पुलिस ने आरोपी चालक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें