फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डंपर की चपेट में आने से चालक की मौत

Sun, 07 Jul 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में रविवार सुबह एक चालक डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

मौड़ी निवासी राजेश (45) पेशे से चालक था और क्रशर जोन में डंपर चलाता था। रविवार सुबह वह खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में गया था। वहां उसने अपना वाहन खड़ा कर दिया और नीचे उतरते ही संतुलन बिगड़ने से वह रास्ते पर गिर गया। इसी दौरान वहां से जा रहा एक डंपर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें