फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 वाहनों पर कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर दो शिफ्टों में उठाया 40 टन कचरा

विज्ञापन
कचरे का उठान करती नगर परिषद टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो दिन की हड़ताल के बाद नगर परिषद सफाई कर्मचारी बुधवार से काम पर लौट आए। बुधवार को शहर में दो शिफ्टों में कचरे का उठान किया गया। दो दिन तक उठान नहीं होने पर शहर में बढ़ी कचरे की मात्रा को देखते हुए नगर परिषद अधिकारियों ने 28 वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी। बुधवार को सुबह और शाम की चार-चार घंटे की दो शिफ्ट में 40 टन कचरा उठाया गया। वहीं, नप अधिकारियों का कहना है कि वीरवार शाम तक पूरे शहर को कवर कर कचरे का उठान कर दिया जाएगा। शुक्रवार तक पूरी तरह से सफाई व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। दोनों दिन शहर से कचरे का उठान नहीं हो पाया और दो दिन से 40 टन कचरा शहर की सड़कों, गलियों व घरों में सड़ रहा है। बुधवार सुबह हड़ताल में शामिल कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए और इसके तुरंत बाद नप अधिकारियों ने कचरा उठाने करने वाले वाहनों पर तैनात टीमों को ग्राउंड में उतार दिया। कचरे की बढ़ी हुई तादाद को देखते हुए 28 वाहनों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई। ट्रैक्टर पर जहां आठ तो ऑटो टीपर पर बुधवार को दो कर्मचारी तैनात किए गए। बुधवार को शहर में कचरे उठान का कार्य 100 कर्मचारियों ने किया, जबकि 110 कर्मचारियों ने गलियों व सड़कों की साफ-सफाई की कमान संभाली। सुबह और शाम चार-चार घंटे की शिफ्ट में कचरे का उठान किया गया। इसके बावजूद शहर से 40 टन ही कचरा उठ पाया। नप अधिकारियों का कहना है कि वीरवार शाम तक पूरे शहर को कवर कर कचरे का उठान कर दिया जाएगा।
डंपिंग प्वाइंट चमकाए, घरों से कचरा लेने भी पहुंची गाड़ी
सोमवार और मंगलवार को कचरे का उठान न होने से सफाई व्यवस्था बिगड़ गई थी। अस्थायी डंपिंग प्वाइंट कचरे से अटे थे। इस स्थिति को देखते हुए नप अधिकारियों ने बुधवर सुबह ही शहर के 17 अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठवा दिया और इसके अलावा डोर-टू-डोर उठान के लिए वार्डों में भी ऑटो टीपर भेजे गए।
विज्ञापन

आज भी किया जाएगा कचरे का उठान
वीरवार को भी बुधवार की तर्ज पर नप अधिकारी मैन पावर दोगुनी कर शहर से कचरे का उठान करवाएंगे। नप अधिकारियों का कहना है कि वीरवार को भी शहर से चालीस टन कचरे का उठान किया जाएगा और फिर दो दिन शहर से कचरे का उठान न होने की कमी को दूर कर दिया जाएगा।
डंपिंग यार्ड के नप वाहनों ने लगाए 80 चक्कर, 500 किलोमीटर की दूरी की तय
दो दिन तक नप कार्यालय में वाहन खड़े करने वाले चालक बुधवार सुबह ही कचरा उठान के लिए वाहन लेकर निकल लिए। बुधवार को पांच ट्रैक्टरों ने डंपिंग यार्ड के 15 और 23 ऑटो टीपर ने 45 चक्कर लगाए। अमूमन नप के वाहन कचरा उठान के लिए 300 किलोमीटर दौड़ते हैं, लेकिन बुधवार को कचरा की तादाद ज्यादा होने पर वाहनों ने 500 किलोमीटर की दूरी तय की।
दो दिन की हड़ताल के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। हमने कचरा उठान करने वाले वाहनों पर कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर शहर से करीब 40 टन कचरा उठवा दिया है। वीरवार शाम तक पूरे शहर को कवर कर कचरे का उठान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अरुण कुमार, नप सफाई शाखा, कार्यवाहक प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें