झोझूकलां। साइबर थाना पुलिस की ओर से बुधवार को बलाली आईटीआई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके जरिये विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों के हथकंंडे बताए।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी दादरी की एसपी नितिका गहलोत के निर्देशानुसार कार्यक्रम हुआ। साइबर थाना से सहायक उप निरीक्षक संजीत ने छात्रों को साइबर अपराध के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को साइबर अपराध के प्रकार, नुकसान और बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध होने की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, 112 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं।
- इन बातों का रखें ख्याल
- मोबाइल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन गेम खेलते समय सावधानी बरतें।
- अनजान एप को मोबाइल में डाउनलोड करते समय अलर्ट रहें।
- किसी भी लिंक की जांच किए बिना क्लिक न करें।
- अनजान फोन कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज का जवाब न दें।
- सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।